राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस अधिकारी बनकर एसपी से पैसे मांगने की खबर सामने आयी है। मामला उतराखंड से जुड़ा है। जहां पर डीजीपी बनकर एसपी से पैसे मांगे। इसी को लेकर उतराखंड पुलिस बीकानेर पहुंची है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। ऐसे में गंगाशहर पुलिस भी इस कार्रवाई में उत्तराखंड पुलिस का सहयोग कर रही है। थानाधिकारी परमेश्वर सुताथ से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने उत्तराखंड डीजीपी बनकर देहरादून एसपी को कॉल किया और पैसे मांगे। बताया जा रहा है कि जिस नंबरों से कॉल किया गया था वह सिम बीकानेर गंगाशहर किसी व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस यहां पूछताछ व कार्रवाई के लिए पहुंची है। थानाधिकारी परमेश्वर सुताथ के अनुसार तीन-चार लोगों को राउंडअप किया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!