Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी के आवास पहुंचे। जहां पर अर्जुनराम ने डूडी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। इस दौरान डूडी की धर्मपत्नी और नोखा विधायक सुशीला डूडी से अर्जुनराम ने स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की। इस दौरान सुशीला डूडी सहित परिवार के लोग मौजूद रहें।

वहीं भाजपा के कई नेता भी इस दौरान केन्द्रीय कानून मंत्री के साथ रहें। बता दे कि किसान केसरी और दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी लंबे समय से अस्वस्थ है। बीते मंगलवार ही डूडी को बीकानेर लाया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य का हालचाल लेने वालों का तांता लगा हुआ है। लगातार डूडी के समर्थक जल्द स्वस्थ् होने की कामना कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री के साथ सत्यप्रकाश आचार्य,दीपक पारीक,शशि शर्मा सहित अनेक नेता मौजूद रहेंं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!