Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लग जाने और ड्राइवर के ङ्क्षजदा जल जाने की खबर सामने आयी है। हादसा लूणकरणसर के कालू थान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर का है। हादसे में ड्राइवर केबिन में फंस गया था,जिसकी वजह से वह जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मनाड कोलायत निवासी पेमाराम साइड में ट्रक लेकर खड़ा था। इस दौरान पीछे से ट्रक स्पीड में आया और पेमाराम के ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रक में आग लग गई।

एक्सीडेंट के बाद ओमप्रकाश केबिन में फंस गया। इस दौरान उसने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन वह बाहर नहीं आ पाया। हाइसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ओमप्रकाश का शव बाहर निकाला। युवक के शव को बाहर निकालने में टाइगर फोर्स की टीम भी तैनात रही। इस दौरान टीम के महिपाल सिंह राठौड़, कन्हैयालाल शर्मा , राकेश मूंड ,राजू कायल, प्रभुनाथ, ओमदास व अन्य ड्राइवरों ने टैंकर से पानी डालकर एक ट्रक को जलने से बचा लिया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!