बीकानेर के दो धार्मिक स्थल होंगे विकसित,म्युजियम,इतिहास और जीर्णोद्धार के बाद दिखेंगे और भी भव्य

स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के तहत खर्च होंगे 26 करोड़
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के दो धार्मिक स्थल केन्द्र की योजना के तहत अब विकसित होंगे। जिसके लिए करीब 26 करोड़ खर्च होंगे। दोनो धार्मिक स्थल विश्वविख्यात है। यह कार्य केन्द्र सरकार की पर्यन मंत्रालय की स्वदेश योजना और प्रसाद योजना के तहत विकसित होंगे। इसकी डीपीआर मंजूर हो गई है। केंद्र सरकार ने देशनोक की डीपीआर में कुछ बदलाव करवाए हैं। प्रसाद योजना में देशनोक में 23 करोड़ 91 लाख रुपए के काम होंगे, वहीं कोलायत में 2 करोड़ 5 लाख के काम होंगे।

देशनोक में मंदिर परिसर के आसपास के एरिया में यात्री शेड, वाटर बूथ, परिक्रमा मार्ग पर लाइटिंग और शेड, सीसीटीवी कैमरा, पाथवे, हाइमास्क लाइट, पर्यटन सुविधा केंद्र, म्यूजियम सहित अन्य निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। पर्यटन सुविधा केंद्र में मंदिर और आसपास के एरिया की तमाम जानकारियां, इतिहास, और कहां-कहां जाना है। इस बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। चूहों वाला मंदिर के नाम से विश्वविख्यात देशनोक स्थित करणी माता मंदिर की और भव्य होन के साथ सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

बता दे कि 7 मार्च को प्रधानमंत्री ने देशनोक सहित देश के 53 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कोलायत और करणी माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। दोनों धार्मिक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। कोलायत में करवाए जाने वाले कामों की डीपीआर जयपुर से तैयार करवाई गई है। यहां पर 2 करोड़ पांच लाख रुपए के काम होंगे। ये काम होने के बाद दोनों की स्थानों पर निश्चित ही पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

कपिल मुनि के धाम में सरोवर के पास बने 12 शिवलिंग मंदिरों को जीर्णोद्धार करवाकर उनको संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए यहां टायलेट ब्लॉक, ?ड्रिंक्किंग वॉटर कूलर और वाटर हट बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं सरोवर के चारों और स्टोन के कचरा संग्रहण केंद्र बनेंगे। पत्थर की कुर्सियां और साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!