Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैस के सिलेंडर से भरी टैक्सी लेकर जा रहे व्यक्ति के अचानक गाड़ी में दिक्कत होने और फिर गाड़ी व्यक्ति के ऊपर से निकल जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के जोधपुर बाईपास हिम्मतासर रोड़ पर 11 मार्च की सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में लियाकत अली पुत्र अब्दुल मजीद ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि 11 मार्च की सुबह वह जोधपुर बाईपास पर इंडेन गैस एजेंसी के सिलेंडर टैक्सी में डालकर ले जा रहा था। रास्ते में गाड़ी खराब हुई तो गाड़ी को नीचे उतरकर चैक करने लगा तो अचानक गाड़ी चल गयी और गाड़ी साबिर के ऊपर से निकल गयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!