Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। दुष्कर्म के मामले में फसाने की धमकी से परेशान होकर व्यक्ति द्वारा सुसाइड़ करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मैयासर निवासी व्यक्ति ने दो पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अप्रैल की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई को दुष्कर्म के झुठे मामले में फसाने की धमकी देकर परेशान किया। जिससे उसका भाई परेशान हो गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!