राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसा हो जाने कीख्खबर सामने आयी है। हादसा कार,टैंपो,बाइक के बीच हुआ है। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। घटना अनूपगढ़ से जुड़ी है। जहां पर नेशनल हाईवे 911 पर गांव 5 के के पास यह हादसा हुआ है।
सड़क हादसे के दौरान मौके पर जुटी भीड़ में सभी घायलों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन व्यक्तियों को गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार रावला निवासी नानक चंद अपनी पत्नी पुष्पा अरोड़ा और बेटे के साथ कार में सवार होकर अनूपगढ़ से घडसाना की ओर जा रहे थे। गांव 5 के के पास पहुंची कार अनियंत्रित होकर घड़साना से अनूपगढ़ की ओर आ रहे टाटा एसीआर से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर होते ही उसी समय एक बाइक घड़साना से अनूपगढ़ की ओर आ रही थी। वो भी दोनों वाहनों में टकरा गई। तीनों वाहनों की टक्कर में पुष्पा , नानक चंद, बाइक सवार पवन,अमित,दीपक और सुनील कुमार घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर से कार सवार महिला पुष्पा को मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!