Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के युवा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद बधाईयों का दौर जारी है। राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के राजस्थान प्रान्तीय युवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष पद पर बीकानेर के भवानी पाईवाल को मनोनीत किया गया है। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने ये नियुक्ति की है। शर्मा ने कहा भवानी पाईवाल अनुभव, कर्मठता और समाज के प्रति आपकी सेवा भावना एवं संगठन के कार्य को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाएगा। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के साथ दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, महेंद्र ढाका,पवन स्वामी, निशांत गौड, विक्रम राजपुरोहित, कौशल शर्मा ने पाईवाल को बधाई देकर स्वागत किया।
बीकानेर के इस युवा को बनाया गया प्रदेशाध्यक्ष,बधाईयों का दौर-Bikaner News
