18 वर्षीय युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर किया सुसाइड

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। युवक द्वारा साड़ी से फाँसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है।
शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में भगवानपुरा बस्ती नई मस्जिद के पीछे रहने वाले राहुल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे मेरा भाई अंकित मीणा घर पर अकेला था। जिसने घर के कमरे में पंखे के हूक से साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं रहती थी। उसके भाई की मृत्यु फांसी लगाने के कारण हुई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!