फिर आया धमकी भरा मेल,लिखा-अंदर विस्फोटक है जल्द धमाका होगा-Rajasthan Latest News 

Rajasthan Latest News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में बस विस्फोट की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। आज फिर से धमकी भरा ईमेल सामने आया है। यह धमकी भरा ईमेल जयपुर एयरपोर्ट को लेकर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को को ये मेल मिला है। इसमें लिखा है कि – एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर विस्फोटक रखा गया है, जल्द ही धमाका होगा। अगर बिल्डिंग खाली नहीं कराई तो सभी लोग मारे जाएंगे। मेल की जानकारी के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमें बिल्डिंग में सर्च कर रही हैं।

 

तीन दिन पहले जयपुर के ईएसआई हॉस्पिटल को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।सांगानेर एयरपोर्ट की बिल्डिंग की तलाशी में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जब तक सभी जगहों की तलाशी नहीं हो जाती तब तक सर्च बंद नहीं किया जाएगा। धमकी भरे मेल के बाद एयरपोर्ट अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल किसी भी फ्लाइट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!