You are currently viewing बीकानेर सहित इन जिलों में प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर पर लगाया बैन-Rajasthan Goverment 

बीकानेर सहित इन जिलों में प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर पर लगाया बैन-Rajasthan Goverment 

Rajasthan Goverment राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर ट्रांसफर पर बैन लगा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद के बाद राजस्थान सरकार ने ट्रांसफर पर लगे बैन में छूट दी थी। लेकिन सोमवार को राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में एक बार फिर ट्रांसफर पर दी गई छूट को हटा दिया है। प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग के सचिव जोगा राम ने इसके आदेश जारी किए। इसके बाद सीमावर्ती जिलों से ट्रांसफर चाहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

 

प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग के सचिव जोगा राम ने बताया कि इस साल 8 और 9 मई को सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगे बैन को सीमावर्ती जिलों में छूट दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर सरकार द्वारा प्रदेश के अन्य जिलों के तहत सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और फलोदी में भी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के ट्रांसफर पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है।