Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने और गाड़ी ऊपर चढ़ाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के खाटुश्याम मंदिर के पास जयपुर रोड़ पर 10 मार्च की दोपहर को पौने एक बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जयपुर रोड़ निवासी विनय प्रताप सिंह ने इक्को कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गया और कार चालक ने उसके भाई अजयप्रताप के ऊपर से गाड़ी निकाल दी। जिससे उसके भाई के गंभीर चोटें लगी है। गंभीर हालात में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!