Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार रात्रि को शहर में अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शिवबाड़ी क्षेत्र में बकरी चौक एवं सर्वोदय बस्ती स्थित मोर पंख भवन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जांच की गई।
डीएसओ शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से ऑटो में गैस भरी जा रही थी। इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों से कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 गैस रिफिलिंग मोटर एवं 2 कांटे (तोलन यंत्र) जब्त किए।

 

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का इस प्रकार व्यावसायिक उपयोग करना एवं अवैध रिफिलिंग करना कानूनन अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियों से दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है, जिससे जन-जीवन को खतरा हो सकता है।

 

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!