
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करीब पांच दिनों से लापता व्यक्ति की कोई जानकारी अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है। इस सम्बंध में व्यक्ति की पत्नी ने नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।


गोदावरी देवी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास उसका पति पप्पुराम घर से निकला था जो कि अब तक घर पर वापस नहीं आया है। प्रार्थिया ने बताया कि आसपास के पडोसियों और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन खबर लिखे जाने तक पप्पुराम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।






