राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। त्यौंहार के दिन भी झपटा मार सक्रिय है और रामा-श्याम करने जा रही महिलाओं के गले से सोने के आभूषण पार कर ले गए। स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चैन तोड़ ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में मनावतो की गली में रहने वाले आशीष कुमार बिस्सा पुत्र सत्यनारायण ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी 2 नवम्बर की रात को करीब 11 बजे के आसपास अपने पीहर भटो के बास से स्कूटी पर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपित युवक उसके गले से झपटा मारकर सोने की चैन तोड़कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!