अचानक 15 भेड़ों और 2 बकरियों की मौत से सनसनी-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 15 भेड़ों और 2 बकरियों की अचानक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के रायसर ग्राम पंचायत से जुड़ी है। जहां पर 15 भेड़ें और 2 बकरियों की अचानक मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना हिम्तासर के मार्ग पर स्थित एडवोकेट अनिल सिंह के कृषि कुएं पर घटित हुई, जिस पर मोहनराम जाट काश्तकारी करता है।

 

जानकारी के अनुसार यहां अचानक भेड़-बकरियों की तबियत बिगडऩे लगी और देखते ही देखते 15 भेड़ें और 2 बकरियां मर गईं। पशुओं के मालिक सोहनलाल ने इसकी सूचना ग्राम सरपंच महेंद्र मेघवाल को दी। घटना की सूचना पर हल्का पटवारी राकेश डूडी एवं पशु चिकित्सक डॉ. कमलेश भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में भेड़-बकरियों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही सूचना पर नापासर पुलिस भी पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!