सांसद हनुमान बेनीवाल को खतरे का इनपुट 

Hanuman Beniwal  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा को इनपुट मिला है। जिसके बाद सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी। हनुमान बेनीवाल के नागौर स्थित आवास पर क्यूआरटी तैनात की गई है लेकिन ये सुरक्षा केवल नागौर में ही तैनात की गयी है। जिसके बाद हनुमान बेनीवाल ने सुरक्षा लौटा दी है। बेनीवाल ने कहा कि अगर खतरे का इनपुट है तो केवल नागौर में ही सुरक्षा क्यों दी जा रही है। ऐसा क्या है कि नागौर में खतरा है और बाहर नहीं है। बेनीवाल ने कहा कि मेरी सुरक्षा जनता करेगी।
बता दे कि बेनीवाल की सुरक्षा तो बढ़ाई गई लेकिन क्यूआरटी के जवान केवल नागौर सीमा तक ही तैनात रहें। जैसे ही नागौर की सीमा खत्म हुई तो बेनीवाल की सुरक्षा हटा दी गयी।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!