बुजुर्ग माँ की चाकू से की हत्या और फिर ट्रेन के आगे कूद गया बेटा,पढ़ें खबर-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। 38 वर्षीय बेटे द्वारा बुजुर्ग माँ की हत्या करने की खबर सामने आयी है। खबर जयुपर के पार्शवानाथ कॉलोनी की है। जहां पर 38 वर्षीय बेटे ने चाकू से माँ की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अभिजीत ने अपनी 68 वर्षीय मां पुष्पांजली भादुड़ी की चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस ने मां-बेटे के शव मुर्दाघर में रखवाए है जहां परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

पुलिस ने बताया कि ब्रेन टावर हॉस्पिटल के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त अभिजीत के रूप में की। अभिजीत की जेब से घर की चाबियां और कुछ दस्तावेज मिले। मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पहचान के लिए फोन किया तो मकान मालिक ने फोन उठाया। तब फ्लैट मालिक ने जब मां पुष्पांजली को फोन लगाया तो उन्होंने उठाया नहीं है। इसके बाद मुहाना थाना पुलिस ने फ्लैट में पहुंचकर गेट खोला तो अंदर पुष्पांजली का शव खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मौके से खून लगा हुआ चाकू बरामद किया है।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि पुष्पांजली की हत्या चाकू से गले पर वार करके की गई। शव की स्थिति से लगता है कि हत्या 15 घंटे पहले की गई। पुलिस का मानना है कि अभिजीत ने पहले अपनी मां की हत्या की, फिर शव को फ्लैट में बंद कर खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। फ्लैट का ताला लगाने के बाद वह चला गया और सुसाइड कर लिया।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!