Accident राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार कार द्वारा दो बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर बीदासर रोड़ पर तेजा जी मंदिर के पास यह सड़क हादसा हुआ है। जहां पर तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो को पीबीएम रैफर कर दिया गया है।
दुर्घटना में मोमासर बास निवासी अशोक, बिग्गा बास निवासी मधुसुदन व कल्याणसर नया निवासी श्रीराम घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इक्कठा हो गई। स्कॉर्पियों चालक दोनों को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मोके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!