राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस विभाग से दुखद खबर सामने आयी है। जहां पर एक पुलिसकर्मी का निधन हो गया हे। जानकारी के अनुसार ट्रेफिक पुलिस में तैनात एएसआई शिव गौरख का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को अचानक से शिव गौरख की तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर शिव गौरख का निधन हो गया। एएसआई शिव गौरख के निधन के बाद पुलिस महकमें में शौक की लहर छा गयी।