Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में पंचायत समितियों,नगर निकायों का धीरे-धीरे कार्यकाल खत्म  हो रहा है लेकिन अब भी चुनाव को लेेकर कोई सुगबुगाहट तक नहीं है। बीकानेर जैसे कई जिलों में करीब एक साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन अब भी चुनाव का इंतजार है।

 

पंचायती राज संस्थाएं (ग्राम पंचायत) में कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार ने यहां मौजूदा सरपंच को ही प्रशासक के तौर पर लगा दिया था, लेकिन पंचायत समितियों में ऐसा नहीं है। सरकार ने यहां अब प्रधान की जगह उपखंड अधिकारी को प्रशासक के तौर पर लगाने का फैसला किया है। वहीं जिला प्रमुख की जगह जिला कलेक्टर प्रशासक होंगे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक 11 दिसंबर तक प्रदेश की जितनी भी पंचायत समितियों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां संबंधित एसडीएम को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।

राज्य में इस महीने करीब 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ये पंचायत समितियां उदयपुर, टोंक, सीकर, राजसमंद समेत 21 जिलों में है। वहीं पिछले महीने सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने के बाद वहां संभागीय आयुक्तों को प्रशासक के तौर पर लगाया था।

इन 21 जिला परिषदों में कलेक्टर होंगे प्रशासक
जैसलमेर, उदयपुर, बाड़मेर, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, नागौर, बांसवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!