Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। शराब के नशे में युवक द्वारा रिश्तों को तार-तार कर देने की खबर सामने आयी है। युवक ने नशे में माता-पिता को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। खबर अलवर जिले से जुड़ी है। जहां पर बडौदामेव क्षेत्र के हादरहेड़ा गांव में ओमप्रकाश ने शराब के नशे में अपने बुजुर्ग पिता हरियाराम तथा मां शांति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों पर रजाई डालकर फरार हो गया। वह अपनी मां के पैर से चांदी का कड़ा भी उतार कर ले गया।

जानकारी के अनुसार सुबह जब पडोसी में रहने वाली युवती दरवाजा खोलकर देखा, तो घर में चारों तरफ खून बिखरा था। इसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। बाद में ग्रामीणों ने घर में जाकर देखा, तो हरियाराम व शांति के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस के अनुसार आरोपी अविवाहित है और आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। ग्रामीणों के अनुसार नशे की बुरी लत के कारण ओमप्रकाश की शादी नहीं हो रही थी। इसे लेकर वह अक्सर अपने माता-पिता व परिजनों से झगड़ा करता था। इस मामले में आरोपी ओमप्रकाश के भाई मोरपालने बड़ौदामेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!