Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पूर्व विधायक और किसान नेता का देर रात को निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। झुंझुनूं नवलगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक और किसान नेता नवरंगसिंह जाखड़ का अंतिम संस्कार आज होगा। जाखड़ छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहें। नवलगढ़ और जयपुर में छात्रसंघों में सक्रिय रहे और जागीरदारी उन्मूलन व सामाजिक न्याय के लिए लड़े।

 

1977 में जनता पार्टी से और 1985 में लोकदल से नवलगढ़ से विधायक चुने गए। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति, सरकारी आश्वासन समिति और गृह समिति के अध्यक्ष रहे। 1979-80 में मुख्य सचेतक बने। कांग्रेस (संगठन), जनता पार्टी और लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति में सक्रिय भूमिका निभाई। राजस्थान किसान मंच के अध्यक्ष के तौर पर किसानों की आवाज बुलंद की। हर आपदा में जनता के साथ किसानों के लिए आंदोलन किए और कई बार जेल गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!