Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भाजपा नेता और पूर्व विधायक का सोमवार सुबह निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। धौलपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शिवराम कुशवाहा का सोमवार अलसुबह जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीडि़त थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक व्याप्त हो गया है।

 

शिवराम कुशवाहा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता था। वसुंधरा राजे ने उन्हें 1998 के विधानसभा चुनाव में धौलपुर से टिकट दिलाया था। उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री बनवारीलाल शर्मा को हराकर जीत हासिल की थी और 1998 से 2003 तक विधायक रहे।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भिलगवां में किया जाएगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक जुट रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!