Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मारने की खबर सामने आयी है। घटना चितौडग़ढ़ के कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर सिटी पेट्रोल पंप के पास भाजपा के पूर्व नगर मंत्री रमेश ईनाणी पर बाइक सवार हेलमेटधारी बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में ईनाणी की पीठ और पैर में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

गोली पीठ में लगकर आर-पार निकल गई। घायल नेता को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज उदयपुर में जारी है। रमेश ईनाणी 2019 से 2022 तक भाजपा में नगर मंत्री के पद पर रहे चुके हैं। इसके अलावा वे कूरियर का बिजनेस भी चलाते हैं। घटना के समय वे अपनी स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!