राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित को धर दबोचा है। पुलिस टीम ने भारतमाला टोल नाका पर नाकाबंदी चैकिंग शुरू की। इस दौरान एक कार आरजे-50 नंबर की काली फिल्म लगी हुई आती हुई दिखाई दी। जिसे रोक कर चैक किया गया तो गाड़ी में चार लोग मौजूद थे।
जिनसे पुछताछ की गई तो उनमें से एक वांछित मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणो में वांछित चल रहे बाबूलाल जाट को गिरफ्तार किया हे। जो कि बीकानेर के दो मामलों और एक राजियासर के मामले में वांछित था। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक गाटर, दो काली फिल्म, तीन अन्य धारा सहित कुल 10 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, रामनिवास ज्याणी, संतोषनाथ, लीलाराम, रामेश्वरलाल शामिल रहें।


