नाल एयरबेस पर जवानों से मिल सकते हैं पीएम मोदी,किया गया था ड्रोन अटैक का असफल प्रयास

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद लगातार पाकिस्तान के दावों की पोल खुल रही है। वहीं दूसरी तरफ देश के पीएम नरेन्द्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह,सेना प्रमुख लगातार सेना के जवानों का हौसला बढ़ा रहे है। वहीं 22 मई को पीएम मोदी बीकानेर आ रहे है। देशनोक में पीएम मोदी देवी माँ करणी के दर्शन करेंगे। जिसके बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

 

वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है पीएम मोदी नाल एयरबेस पर भारतीय सेना के वीर जाबांजों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी तक बीकानेर दौरे को लेकर पीएम मोदी का ऑफिशियल कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। बता दे कि पाकिस्तान की और से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नाल एयरबेस पर भी ड्रोन से अटैक करने का असफल प्रयास किया था। जिसे भारत के एस-400 ने मार गिराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!