alert ind-pak
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पाकिस्तान की लगातार कायरना हरकत जारी हे। गुरूवार रात के बाद शुक्रवार रात को भी जम्मू कश्मीर से पंजाब,राजस्थान में ड्रोन से अटैक का प्रयास किया गया है। राजस्थान के पोकरण,जैसलमेर के अलावा जम्मू कश्मीर के सांबा,पंजाब के गुरदासरपुर,पठानकोट में ड्रोन से अटेक का प्रयास किया है। जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। कई इलाकों में पाकिस्तान के इन ड्रोन को तबाह कर दिया गया है। वहीं दूसरी और पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक हाईलेवल मीटिंग जारी है। बाड़मेर में भी ड्रोन से हमले का प्रयास किया गया है। जिसके बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान लगातार ड्रोन भेज रहा है। आसमान में लगातार धमाके की आवाज आ रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!