राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भारत ने बुधवार शाम को पाकिस्तान हाई कमीशन के एक और अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोडऩे का आदेश दिया। ऐसा 8 दिनों में दूसरी बार किया है। इससे पहले 13 मई को एक अफसर को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर भारत से जाने को कहा था।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह अफसर अपने पद के अनुरूप काम नहीं कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, निष्कासित अफसर पर भारत के खिलाफ जासूसी जैसे गंभीर आरोप हैं। पर्सोना नॉन ग्राटा किसी भी विदेशी राजनयिक को अवांछनीय घोषित करने की वह स्थिति होती है, जिसमें उसे देश से तुरंत चले जाने को कहा जाता है।
यह कूटनीतिक स्तर पर बेहद सख्त और गंभीर प्रतिक्रिया मानी जाती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मंच से भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आज भी जिहादी आतंकवाद का केंद्र बना है। पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देता है और पालता है। वह खुद को आतंकवाद से पीडि़त के रूप में दिखावा नहीं कर सकता।