केवल इस क्षेत्र के कर्मचारियो का 5 को रहेगा अवकाश,जाने क्यों

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक वार्ड के लोगों के अवकाश को लेकर खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कलक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश दिए है। बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्या तीन में पार्षद के लिए पांच सितम्बर को उपचुनाव होगा। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। चुनाव के दिन वार्ड संख्या तीन में रहने वाले सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों के अवकाश रहेगा। चुनाव के लिए प्रशासन तैयारी पूरी कर चुका है। नगरीय निकायों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नगर निगम बीकानेर के वार्ड संख्या 3 में चुनाव हो रहे हैं। 5 सितम्बर को मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।आदेश नगर निगम बीकानेर के वार्ड निर्वाचन संख्या 3 में ही लागू होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!