Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गयी। जिसमें दो युवक घायल हुए है। वहीं दो लोगों को चोटें आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लखासर से दो किलोमीटर की दूरी की है।

 

जहां पर दुर्घटना में 24 वर्षीय लीलाधर भार्गव, 22 वर्षीय विशाल भार्गव तथा 52 वर्षीय हंसराज निवासी, भैरू शर्मा घायल व चोटिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर श्रीडूंगरगढ़ से किसी विवाह समारोह में स्टूडियो का कार्य कर लौट रहें दो युवक थे वहीं दूसरी पर बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ किसी विवाह में शामिल होने आ रहें दो जने सवार थे। सड़क पर एक ट्रक खड़ा था जिसके पास दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आमुने सामने भिड़ गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!