
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में शनिवार की दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ मिनटों तक हुई बारिश के बाद मौसम ने कुछ राहत दी है और गर्मी से राहत मिली है। बारिश के चलते कई जगहों पर नुकसान होने की सूचना मिली है। रानीबाजार क्षेत्र में एक मॉल के ऊपर लगा होर्डिंग गिर गया और कारों पर गिर गया। जिसके चलते कारों को कुछ नुकसान हुआ है। वहीं म्युजियम परिसर की छत पर बिजली गिरने की भी सूचना मिली है। जिसके चलते दीवार मामूली क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ।




