राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज शनिवार को बीकानेर के दौरे पर रहें। इस दौरा केन्द्रीय मंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने जनगणना को लेकर आमजन को जागरूक होकर स्व गणना के लिए प्रेरित किया। बीकानेर में केेन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम का एमएस कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ महासचिव व युवा भाजपा नेत्री लक्ष्मी पारीक ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।

लक्ष्मी पारीक ने केन्द्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पारीक ने केन्द्रीय मंत्री को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के प्रयासों को लेकर केन्द्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान लक्ष्मी पारीक के साथ शालू गहलोत मौजूद रहीं। वहीं भाजपा की जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!