Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान परिवार में अचानक आग लग जाने और देखते ही देखते आंखो के सामने सब कुछ तबाह हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के मैयासर की है। जहां पर मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पांच झोंपड़े जलकर राख हो गए। इस हादसे में किसान परिवार का सारा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और जेवरात जल गए। जानकारी के अनुसार करणी ङ्क्षसह पुत्र अनोप ङ्क्षसह के खेत में बनी ढाणी में यह आग लगी। जिसके सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। झोपड़े जलने से अनाज,कपड़े,बर्तन सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही हल्का पटवारी भगवंत लोहार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।