Rajasthan latest news राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान में अब आईएएस अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की अटेंडेंस मोबाइल ऐप से होगी। इसमें ऑफिस आने और जाने के टाइम की भी मॉनिटरिंग होगी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा है। प्रस्ताव अमल में आता है तो ढ्ढ्रस् अफसरों को भी मोबाइल ऐप पर अनिवार्य हाजिरी लगानी होगी। नियमानुसार, सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक ऑफिस में रुकना जरूरी होगा।वर्तमान में प्रदेश में बिजली कंपनियों, नगर निगम, जेडीए और पशुपालन विभाग में अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन अटेंडेंस करते हैं। अब इस व्यवस्था को प्रदेश भर में लागू करने की तैयारी है।
अब आईएएस अधिकारियों को भी लगानी होगी हाजिरी,पढ़ें खबर-Rajasthan latest news
