आश्रम में रहने वाला व्यक्ति हुआ बेहोश और हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आश्रम में अचानक बेहोश हो जाने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार नलिन सोनी ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका रिश्तेदार विजय अपना घर आश्रम में रह रहा था। 13 जनवरी को अचानक वह बेहोश हो गया। जिसे आश्रम के सेवादारों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!