Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने जाने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के नापासर-देशनोक सड़क पर शनिवार शाम को राधा कृष्ण गोशाला के पास की है। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से चोटिल है।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर तारों पर झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाने के एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार फरमान अली निवासी रिडमलसर देशनोक की ओर से नापासर आ रहा था। अचानक उसकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फरमान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें लगी हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!