नेताजी को मिल गई बधाईयां लेकिन रोक दी गई घोषणा

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रविवार शाम को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। जिसमें 55 युवाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेवारी दी गयी। जिसके बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 55 युवा नेताओं के समर्थन में फेसबुक से लेकर फोन कॉल तक बधाई पहुंच गयी। नेताजी इस नई जिम्मेवारी की खुशियां मनाते। इससे पहले ही इस पर ग्रहण लग गया। कार्यकारिणी की घोषणा कुछ घंटे भी नहंी टिक पायी और कार्यकारिणी को रोक दिया गया है। इस सम्बंध में भाजपा के ऑफिशियल पेज से सूचना जारी की गई है। जिसमें लिखा गया है कि युवा मोर्चा की त्रुटिपूर्वक सूची जारी हो गयी थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से रोक दिया गया है साथ ही लिखा गया है कि जल्द ही नई सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि अब नई सूची में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। इस कार्यकारिणी में कई नामों पर फिर से विचार किया जा रहा है। ऐसे में कई नामों का इन किया जाएगा। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पदों पर बड़ा फेरबदल हो सकता है।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,बीकानेर से इन्हें मिली जगह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!