Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बाबा बागेश्वर के नाम से विख्यात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडि़त धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद वेे सड़क पर लेट गए। दरअसल पंडि़त धीरेन्द्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा चल रही है। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर उन्हें अचानक चक्कर आ गया। वे सड़क पर ही लेट गए। आसपास मौजूद भक्तों ने संभाला, गमछे से हवा की।

 

थोड़ी देर लेटे रहने के बाद धीरेंद्र शास्त्री उठकर बैठे। आचार के साथ पराठा खाया। इससे पहले बुधवार को भी उन्हें बुखार आ गया था। डॉक्टरों ने उनका चेकअप कर दवा दी थी। थोड़ा आराम करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा आगे बढ़ाई थी।

 

दिल्ली और हरियाणा से होते हुए आज पदयात्रा मथुरा में दाखिल हो रही है। मथुरा में 55 किलोमीटर की यात्रा चार दिन में पूरी की जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसपी अनुज चौधरी खुद मोर्चे पर तैनात हैं। दिल्ली ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पदयात्रा में उनके साथ करीब एक लाख लोग चल रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!