राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट आने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास रोही सुरनाणा में 5 सितंबर 2026 की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई ओमप्रकाश जाट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई बृजलाल जाट सुरनाणा अपने खेत जा रहा था। इस दौरान रेलवे लाईन पार कर रहा था। अचानक टे्रन की चपेट में आ जाने से उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!