राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां जहरीले पदार्थ के सेवन से पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पत्नी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थानाधिकारी सुरेंद्र पचार से मिली जानकारी के अनुसार घटना सागर गांव की है। जहां पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें में पति की मृत्यु हो गई। वहीं, महिला को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पायी है कि जहरीला पदार्थ जानबूझकर खाया गया है या किसी गलती से हुआ है। मृतक की शिनाख्त सागर निवासी हरिराम मेघवाल के रूप में हुई है वही पत्नी संतोष का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Comment