दहेज के लिए ससुराल ने बहु को किया परेशान,मांग पूरी नहीं की तो मारपीट कर निकाल दिया घर से-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज के लिए महिला को तंग परेशान करने और घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महिला थाने में विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना प्रार्थिया के पीहर व ससुराल में 25 फरवरी 2020 से 8 जुलाई 2025 के बीच की है।

 

प्रार्थिया ने अपनी सास,ससुर,ननदों,देवर,ननदोई,नाना ससुर,मामा ससुर,मामा ससुर के लड़के के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी ख्यालीराम के साथ हुई। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद आरोपीपक्ष ने उासे तंग परेशान करना शुरू कर दिया।

 

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी पक्ष ने दहेज में विभिन्न मांगो को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। जब प्रार्थिया आरोपियों की मंाग पूरी नहीं कर पाई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!