Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर कोर्ट परिसर में बम मिलने की सूचना सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। कोर्ट के सिस्टम ऑफिसर को ईमेल द्वारा यह धमकी मिली है।

 

कहा गया है कि ठीक दोपहर 2 बजे ये बम ब्लास्ट होंगे। ईमेल में कहा गया है कि इन ब्लास्ट से कोर्ट के 1.75 किलोमीटर के रेडियस तक नुकसान हो सकता है। ईमेल सुबह 4: 45 बजे किया गया।सूचना के बाद कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया है। बम स्क्वायड द्वारा कोर्ट की तलाशी शुरू कर दी गई है। पुलिस बल भी मौके पर है। कोर्ट परिसर में फिलहाल हलचल तेज है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!