राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की तबीयत बिगडऩे और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई गारबदेसर निवासी शिवलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी हे। परिवादी ने बताया कि 15 अगसत को सरकारी अस्पताल में डॉ. रामचन्द्र जांगू के द्वारा उसके भाई सुभाष मेघवाल को भर्ती कर लिया गया।
फिर 16 अगस्त को बोला कि इस फूंसी का इलाज मेरे निजी आवास पर होगा यहां नहीं हो सकता है। डॉक्टर के कहने पर परिवादी अपने भाई के इलाज के लिए डॉक्टर के घर पर आए। जहां पर डॉक्टर ने उसके भाई का घर पर ऑपरेशन कर दिया और 2 हजार रूपए लिए। जिसमें से 500 नकद और बाकी ऑनलाइन लिए। परिवादी ने बताया कि इसके बाद फिर से उसके भाई को अस्पताल में भर्ती किया गया ।
जहां पर उसके भाई की तबीयत बिगड़ गयी और डॉक्टर को सूचना दी लेकिन डॉक्टर चैक करने भी नहीं आए। परिवादी ने बताया कि लगातार तबीयत बिगडऩे पर उसके भाई को मूधड़ा अस्पताल रैफर किया। जहां पर इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


