राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक का प्रताडि़त करने और परेशान होकर फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू में 22 अगस्त की शाम की है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में सुरजाराम नायक ने भुलाराम, अम्म्ेदाराम, सीताराम, नैनाराम, प्रकाश के खिालाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसके बेटे को प्रताडि़त किया। जिसके चलते उसका बेटा परेशान हो गया। इसी परेशानी के चलते उसके बेटे ने ढ़ाणी में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


