You are currently viewing नगर सेठ में उठाया चंदा तो धरणीधर में मनाया गया पतंग महोत्सव,देखें वीडियो-Bikaner News

नगर सेठ में उठाया चंदा तो धरणीधर में मनाया गया पतंग महोत्सव,देखें वीडियो-Bikaner News

 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नगर बीकाणे में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की धूम है। बीकानेर अपना 538वां स्थापना दिवस दो दिनों बाद मनाने जा रहा है। इससे पहले ही कार्यक्रमों की धूम शहर में देखी जा रही है। छतों पर पतंगबाजी इसमें चार चांद लगा रही है। नगर स्थापना दिवस पर आज नगर सेठ चंदा महोत्सव बनाया गया तो दूसरी और धरणीधर में पतंग महोत्सव मनाया गया। नगर सेठ के प्रांगण में गणेश जी महाराज के मंदिर पर शहर के गणमान्य लोगों ने चंदा उठाकर परंपरा को निभाया। इस संबध में सीताराम कच्छावा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर सेठ के प्रांगण से चंदा उठाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्लोगन लिखे हुए कई चंदे थे जो कि शहर की विरासत को संजोए हुए नजर आए।

धरणीधर में पतंग महोत्सव से जुड़ा वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

धरणीधर मैदान में मनाया गया पतंग महोत्सव
धरणीधर मैदान में भाजपा नेता और समाजसेवी आरती आचार्य के नेतृत्व में पतंग महोत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियों के साथ बच्चे भी शामिल रहें। धरणीधर मैदान में युवतियों और महिलाओं ने पंतगबाजी की और एक-दूसरे के पतंग काटते ही बाई काट्टया है की आवाजें देती हुई दिखाई दी। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,देश मांग रहा पहलगाम का बदला जैसे स्लोगन भी नजर आए। आरती आचार्य ने बताया कि नगर स्थापना दिवस पर महिलाओं के लिए घर में ही काम अधिक होते है। जिसके कारण महिलाएं पतंगबाजी कम कर पाती है। ऐसे में हमने एक नई श्ुारूआत करते हुए दो दिनों पूर्व पतंग महोत्सव मनाया है। जिसमें नन्हें बच्चों ने भी देशभक्ति गाीतों पर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मिस मरवण महक दफ्तरी,ज्योति स्वामी,ऋतु,ज्योति दैया सहित अनेक युवतियां और महिलाएं शामिल रहीं।