राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद ङ्क्षसह का निधन हो गया है। मेवाड़ उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य थे। वे लंबे समय से बीमार थे। सिटी पैलेस के शंभू निवास में वे रहते थे और यहीं उनका इलाज भी हो रहा था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भागवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।

इसके बाद से पूर्व राजपरिवार फिर से चर्चाओं में आ गया था। बड़े भाई के बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ की राजतिलक की रस्म के बाद जब वे धूणी दर्शन करने सिटी पैलेस पहुंचे तो वहां के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद कई दिन तक विवाद चला। आखिर में प्रशासन की समझाइश के बाद महेंद्र सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस के अंदर कुछ लोगों के साथ धूणी दर्शन किए। दरअसल, दोनों भाइयों के परिवार के बीच करीब चार दशक से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!