Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पूववर्ती प्रदेश सरकार में मंत्री पर दुखों का पहाड़ टूटने जाने की खबर सामने आयी है। पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी की पत्नी का आज निधन हो गया है। पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी बीमार थी और मणिपाल हॉस्पिटल में चल रहा था।

900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में महेश जोशी वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में हैं। आज (सोमवार) उनकी रिमांड अवधि खत्म हो रही थी। जोशी को आज पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था।

इस दौरान सूचना मिली की महेश जोशी की पत्नी का निधन हो गया। इस पर महेश जोशी के वकील ने कोर्ट के सामने अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई। कोर्ट इस अर्जी पर सुनवाई कर रहा है। जल्दी ही इस पर निर्णय हो जाएगा।
24 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने महेश जोशी को गिरफ्तार किया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!