गौचर ओरण सरंक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा पूर्व मंत्री भाटी का जन्मदिन

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व मंत्री और गोचर,ओरण सरंक्षण के लिए हर समय आगे रहने वाले देवीङ्क्षसह भाटी का कल जन्मदिन है। इस जन्मदिन को विशेष रूप से गोचर में मनाया जाएगा। पूर्व मंत्री भाटी के 79वें जन्मदिन पर गोचर ओरण सरंक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

संगठन के राजेंद्र सिंह किल्चु ने बताया कि गौ ग्राम स्वावलंबन संस्थान नव वैदिक ग्राम,श्री सुरभि गौ अभयारण्य समिति, गोचर ओरण संरक्षण संघ, अखिल भारतीय गौशाला संघ, राजस्थान में गोचर संरक्षक के पुरोधा राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री देवी सिंह भाटी का 79वां जन्मदिवस “”गोचर ओरण संरक्षक दिवस”” के रूप में मनायगा। इस अवसर पर बीकानेर के गोचर ओरण के विकास पर कार्य करने वाले, पर्यवरण प्रेमी व किसान आदि लोगों को बीज वितरित किए जाएंगे, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में खेत,ओरण, गोचर, चारागाह में जैव विविधता के संरक्षण और पर्यवरण के संतुलन के लिए मरुस्थलीय पेड़, झाडिय़ां उगाई जा सके।

संगठन के कार्यअध्यक्ष पर्यावरणविद् निर्मल कुमार बरडीया ने बताया कि संगठन पूरे राजस्थान में गोचर,ओरण के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा हैं। आम जनता गोचर ओरण संरक्षण में भागीदार बने। इसी विचार को लेकर संगठन राजस्थान में गोचर ओरण संरक्षण के पुरोधा देवी सिंह भाटी का जन्म दिवस गोचर ओरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बता दे कि देवी सिंह भाटी का जन्म दिवस गोचर संरक्षण कार्य करने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणा बने। इसके लिए संघ ने पिछली बार देवी सिंह भाटी का 78वां जन्म दिवस गोचर में 78 पेड़ लगाकर मनाया था।

इस बार जैव विविधता के संरक्षण, और पर्यवरण के संतुलन व गोचर, ओरण, चारागाह के विकास के लिए, कार्य करने वाले किसान आदि लोगों को बीज वितरित करके जन्म दिवस मनाया जाएगा। संगठन के प्रेम सिंह ने बताया कि भाटी का जन्म दिवस 31मई 2025 को प्रात: 7:30 बजे हनुमान मठ सरेनाथानीया गोचर में गौ माता का वंदन,गोचर का पूजन,व प्राकृतिक, पर्यावरण पोषित हवन करके मनाया जायेगा। आज की बैठक में सूरजमालसिंह, प्रेम सिंह घुमांदा,बलवीर सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,मोहन सिंह,जुगल किशोर ओझा, रणवीर सिंह पलसानिया, मनोहर सिंह राठौड़, एडवोकेट जलज सिंह,चांदवीरसिहं आदि ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!