राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी जमीन पर कब्जा करने और करोड़ों का गबन करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजूवाला पुलिस थाने में हनुमानजी मंदिर के पास वार्ड 10 के रहने वाले मोहनलाल ने अशोक कुमार पुत्र मालाराम पूर्व चैयरमेन नगर पालिका व 8-10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 जुलाई 2024 से 30 नवम्बर 2024 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने जाली दस्तावेज से उसके प्लॉट को हड़प लिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने अपने रिश्तेदारों को सरकारी जमीन पर कब्जा करवा दिया और सरकारी विकास के नाम पर करोड़ों रूपए का गबन कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!